महाराज फिर बने सासंद, दिग्विजय सहित सुमेर सिंह पहुंचे राज्यसभा
Maharaj again became MP, Sumer Singh along with Digvijay reached Rajya Sabha
राज्यसभा चुनाव: महाराज फिर बने सासंद, दिग्विजय सहित सुमेर सिंह पहुंचे राज्यसभा
भोपाल | राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं| परिणाम के साथ ही यह साफ़ हो गया है कि भाजपा से दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी, साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह राज्यसभा पहुँच गए हैं| सबसे ज्यादा वोट दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले हैं | संख्या बल के आधार पर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के खाते में दो सीट आएँगी| परिणाम के बाद अब यह साफ़ हो गया है|
ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 माह बाद एक बार फिर सांसद बन गए हैं| सिंधिया को 56 वोट मिले हैं| उनकी जीत के साथ समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, साथ ही केंद्रीय मंत्री बनाये जाने की मांग भी की जा रही है| वहीं भाजपा के दूसरे प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले हैं | कांग्रेस से दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले और फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिले हैं| 2 वोट निरस्त किये गए हैं|


Comments (0)
Facebook Comments