प्रदेश भाजपा कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा, अस्पताल में भर्ती....
Bhopal MP Sadhvi Pragya fell unconscious in state BJP office, admitted in hospital
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा, अस्पताल में भर्ती....
भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत अचानक बिगड़ गई है।आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह बीजेपी कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज समेत कई नेता-विधायक वहां मौजूद थे। स्पष्ट नही हो पाया है कि साध्वी एकदम से कैसे बेहोश हो गई, हालांकि पिछली कई दिनों से वे आंखों की बीमारी की चलते बीमार चल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को सुबह प्रज्ञा प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में पहुंची थी , कार्यक्रम के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर गईं। बाद में उन्हें बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।


Comments (0)
Facebook Comments