भोपाल में कोरोना वायरस से मरने वालों में 74 फीसद गैस पीड़ित - देखे पूरी खबर 

74% gas victims among those killed in corona virus in Bhopal

भोपाल में कोरोना वायरस से मरने वालों में 74 फीसद गैस पीड़ित - देखे पूरी खबर 
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

भोपाल में कोरोना वायरस से मरने वालों में 74 फीसद गैस पीड़ित....

भोपाल, CTN भारत प्रतिनिधि।
गैस पीड़ितों के लिए कोरोना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। 11 जून की स्थिति में भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 थी। इनमें 48 (74 फीसद) गैस पीड़ित थे। इन गैस पीड़ितों में 87 फीसद को पहले से हृदय, फेफड़ा, किडनी, लिवर समेत अन्य अंगों की कई बीमारियां थीं। यह खुलासा गैस पीड़ित संगठनों ने किया है। मृतकों के गैस पीड़ित होने के दस्तावेज और अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर की यह रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी गई है। संगठनों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में गैस पीड़ितों की कोरोना से मौत हो रही है।इससे यह साबित हो रहा है कि गैस प्रभावित लोग दूसरी बीमारियों के लिए बहुत ज्यादा जोखिम में है।
गैस पीड़ितों की कोरोना से सबसे ज़्यादा मौतें होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को गम्भीरता से लेने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। डॉ मिश्रा ने भोपाल में मॉडल बनाकर अगले हफ्ते से घर घर जा कर होगा सर्वे का कार्य मे तेजी की बात कही है। वही सभी टीम एक ही दिन में सभी वार्डो में सर्वे करेगी इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

11 जून की स्थिति में कोरोना से मरने वालों में गैस पीड़ित व अन्य
गैस पीड़ित - 48 (74 फीसद)
गैर गैस पीड़ित- 12 (36 फीसद)
कोरोना से मरने वालों 40 साल से नीचे वालों में 82 फीसद गैस पीड़ित
उम्र गैस पीड़ित अन्य
40 से नीचे 9 2
41-59 14 2
60 से अधिक 25 8

किस-किस अस्पताल में हुई मौत अस्पताल गैस पीड़ित अन्य
हमीदिया 27 4
एम्स 3 5
चिरायु मेडिकल कॉलेज 8 2
चिरायु व अन्य 5 1
निजी अस्पताल 1 0
अस्पताल पहुंचने के पहले मौत 4 0
मृतकों की अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि

- कोरोना से मरने वाले कुल 60 मरीजों में 19 की अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। इनमें 95 फीसद गैस पीड़ित थे।