डॉक्टर गगन कोल्हे को मध्य प्रदेश भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी गई
Dr. Gagan Kolhe was congratulated on being appointed as the President of the Madhya Pradesh Indian Red Cross Society.
डॉक्टर गगन कोल्हे को मध्य प्रदेश भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी गई
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले को गौरवान्वित करने वाले छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ चिकित्सक सहज, सरल स्वभाव के धनी मिलनसार वरिष्ठ समाजसेवी रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कई वर्षों से निरंतर सेवा में लगे रहने वाले मध्यप्रदेश का मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय डॉक्टर कोल्हे जी को चिकित्सकों ने गणेश चौक कार्यालय में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उनके साथ उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्य को याद किया गया। एवं भविष्य में किये जाने वाले कार्य पर प्रकाश डालकर सभी सदस्य को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा हरजानी, रेडक्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा के आजीवन सदस्य डॉ दशरथ साहू,डॉक्टर मयंक साहू, डॉ राजेश राय, डॉ सुमित रघुवंशी,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा की आजीवन सदस्या श्रीमती भारती साहू अनन्या भाऊ एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments