छिंदवाड़ा - मंडला फोर्ट परियोजना के लिए मिले डेढ़ सौ करोड़ रूपए

One and a half crores received for Chhindwara - Mandla Fort project

छिंदवाड़ा - मंडला फोर्ट परियोजना के लिए मिले डेढ़ सौ करोड़ रूपए
रिपोर्ट। रोशन सिंगणापुरे, दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

बड़ी खबर : छिंदवाड़ा - मंडला फोर्ट परियोजना के लिए मिले डेढ़ सौ करोड़ रूपए

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि भारत सरकार रेल मंत्रालय ने रेल बजट में छिंदवाड़ा - नैनपुर - मंडला फोर्ट अमान परिवर्तन रेल परियोजना कार्य के लिए 150 करोड़ रूपए दिया गया है। जबकि गेज कन्वर्जन विभाग द्वारा 125 करोड़ की डिमांड की गई थी। इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करती है। विवेक साहू ने आगे कहा कि बजट मिलने से रेल अधिकारी खुश है। अब परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने में बजट रूकावट नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा - नागपुर रेल परियोजना के लिए भी 46 करोड़ रूपए दिए गए है । साथ ही नैनपुर-छिंदवाड़ा के बीच चौकीदार रहित समपारों पर ओपन कट पद्धति से सीमित ऊंचाई के 20 भूमिगत पारपथ बनाने के लिए बजट जारी किया गया है । इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत नई लाइन निर्माण, आमान परिवर्तन, दोहरी लाइन बिछाना, यातायात सुविधाएं-यार्ड के ढांचे में परिवर्तन तथा अन्य कार्य, सड़क संरक्षा कार्य-समपार, रेलपथ नवीनीकरण, पुल, सुरंग व पहुंच सड़क संबंध कार्य, सिग्नल और दूरसंचार संबंधी कार्य, कर्मचारी कल्याण, यात्री सुविधाएं सहित अन्य कार्यो के लिए बजट दिया गया है। श्री साहू ने आगे बताया कि बजट में मध्य रेलवे के अंतर्गत टीवी सेनटोरियम छिंदवाड़ा समपार संख्या पीसी-18 के बदले ऊपरी सड़क पुल (ओरब्रिज) के लिए एक करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है। भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा छिंदवाड़ा को दिए गए भारी भरकम बजट और रेल सुविधाओ की सौगात के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्रीपीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है।