मध्य प्रदेश सरकार का 60 करोड़ का नया सरकारी विमान एयरकिंग बी-250 उड़ान के लिए तैयार
Madhya Pradesh government's new 60 crore government aircraft ready for Airking B-250 flight
मध्य प्रदेश सरकार का 60 करोड़ का नया सरकारी विमान एयरकिंग बी-250 उड़ान के लिए तैयार
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार का नया सरकारी विमान एयरकिंग बी-250 (Airking B-250) उड़ान के लिए तैयार है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए विमान से पहली यात्रा तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) की करेंगे। सीएम अपने परिवार के साथ 16 नवंबर को तिरुपति जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ तिरुपति बालाजी में भगवान व्यंकटेश की पूजा-अर्चना करेंगे।
विमान को उड़ान भरने के लिए सभी जरूरी अनुमतियां नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मिल चुकी हैं। सरकार ने यह विमान 60 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो 25 अगस्त को भोपाल पहुंचा था लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से अब तक स्टेट हैंगर में खड़ा था।
विमान में यह है खासियत
सात सीटर इस विमान में कई खासियत हैं| इसमें दो सीटें फोल्डिंग वाली हैं। जब आराम करने की जरूरत महसूस हो तो सीटों को फोल्ड करके उपयोग किया जा सकता है। इसमें ग्लास कॉकपिट है। आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसकी लंबाई 43 फीट 10 इंच है। वजन करीब 5 हजार 700 किलो है। दो इंजन वाला यह विमान 35 हजार फीट की ऊंचाई पर 574 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से लगातार ढाई घंटे तक उड़ सकता है। मध्य प्रदेश की सभी हवाईपट्टियों पर यह उतर सकता है।


Comments (0)
Facebook Comments