बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

A large number of Congress workers took membership of BJP

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता...

जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ली सदस्यता .....


छिंदवाड़ा - भाजपा कार्यालय डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंषी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश उपाध्याक्ष सत्येन्द्र तिवारी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया । भाजपा की सदस्यता लेने वालों में संदीप राव, कमरूउद्दीन छोटू, फैजान खान, फरहान खान, यश प्रजापति, हेमांषु मालवी, जेनुल खान, उतेश खान, रोहन सूर्यवंशी, इमरोज खान, कुबेर खान, जफर खान, मोहित मिश्र, दीपक ऐलकर, हेमराज खान, युनुस खान, अमील खान, मोईन खान, मोहसिन खान, मुस्कान खान, मोहसिन खान, जुबैर खान, रिक्की मालवी, सचिन ठाकुर, रोहित मालवी, अरहम खान शामिल है ।