MP उपचुनाव : इमरती देवी के समर्थन में उतरी मायावती, बोली- माफी मांगे कमलनाथ 

MP by-election: Mayawati came out in support of Imrati Devi, bid- Kamal Nath to apologize

MP उपचुनाव : इमरती देवी के समर्थन में उतरी मायावती, बोली- माफी मांगे कमलनाथ 
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

MP उपचुनाव : इमरती देवी के समर्थन में उतरी मायावती, बोली- माफी मांगे कमलनाथ 

भोपाल। बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी  को आईटम कहने पर सियासत थमने का नाम नही ले रही है। भाजपा के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती  इमरती देवी के समर्थन में उतर आई है और कमलनाथ के इस रवैया को लेकर कमलनाथ सहित कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। 

दरअसल, मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए है और बयान का विरोध जताया है। मायावती ने अपने ट्वीट में कमलनाथ के बयान को दलित विरोधी बताया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इमरती देवी का पक्ष लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपने नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगने की बात कही है।

मायावती ने लिखा है कि मध्यप्रदेश में ग्वालियर की डाबरा रिजर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रही दलित महिला के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम द्वारा की गई घोर महिला-विरोधी अभद्र टिप्पणी अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय। इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी माँगनी चाहिए।