CHHINDWARA : रेलवे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे, वीडियो सोशल मिडिया में वायरल
7 people scorched due to being hit by railway high tension line, condition of three critical
CHHINDWARA : रेलवे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे, तीन की हालात गंभीर
छिंदवाड़ा। राम नवमी के अवसर पर निकाले जाने वाला चल समारोह को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थी ! इसी दौरान समारोह के साथ चल रहे डीजे वाहन में एक व्यक्ति झंडा लेकर बैठा था, जिसमें स्टील का पाइप लगा था. चल समारोह शहर के चार फाटक के पास पहुंचा ही थी की तभी पाइप पकड़े व्यक्ति से अनजाने में पाईप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने फैले करंट से वाहन में बैठे हुए सात लोग बुरी तरह घायल हो गए. फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
डीजे वाहन में करंट फैलने से सात अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचा है जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल राहुल पाल अभिषेक गुप्ता जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं


Comments (0)
Facebook Comments