बाघ की खाल के साथ एक धराया, पूछताछ जारी

A dashed with tiger skin, inquiries continue.

बाघ की खाल के साथ एक धराया, पूछताछ जारी
रिपोर्ट - दुर्गेश नरोटे, CTN भारत, छिंदवाड़ा

बाघ की खाल के साथ एक धराया, पूछताछ जारी

छिन्दवाड़ा। वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई कार्यवाही में बाघ की खाल के साथ 1 आरोपी धराया, मिली अनुसार आज दिनांक 22 /7/2020 को  वन मंडल अधिकारी के निर्देशानुसार  परिक्षेत्र अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा  एस. एस.राजपूत  एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी नीरज उर्फ गुड्डू पिता बंजारी परतेती निवासी ढ़बेरा के पास बाघ की खाल  होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होते ही पूर्व वन मंडल के डीएफओ अखिल बंसल के निर्देशानुसार आरोपी के खेत की झोपड़ी में परिक्षेत्र अधिकारी श्री राजपूत द्वारा अपने दल के साथ दबिश दी गई और आरोपी को मौके पर बाघ की खाल सहित पकड़ागया उक्त कार्रवाई के दौरान एस एस राजपूत परिक्षेत्र अधिकारी छिंदवाड़ा  एवं परिक्षेत्र सहायक छिंदवाड़ा  राजेश श्रीवास्तव वनरक्षक मृणाल ठाकुर लालवानी सुरमिला खंडाते एवं हरीश नागवंशी द्वारा कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहे अपराधी से पूछताछ जारी है