नागपुर के लिए चली पहली ब्रॉडगेज यात्री ट्रेन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
The first broad gauge passenger train for Nagpur departed in the presence of a heavy police force.
नागपुर के लिए चली पहली ब्रॉडगेज यात्री ट्रेन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छिन्दवाड़ा। जिले को मिली बड़ी सौगात, जिले की जनता का वर्षो पुराना सपना हुआ पूर्ण, सोमवार को छिन्दवाड़ा-नागपुर के मध्य दौड़ी पहली ब्रॉडगेज यात्री ट्रेन, इस दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधियो के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे, रेलवे स्टेशन में हर तरफ उत्सव सा माहौल था, सुबह पहली ट्रेन यात्रियों को लेकर नागपुर के इतवारी जंक्शन से छिन्दवाड़ा जंक्शन के लिए निकली जो की चार घंटे का सफर तय कर छिन्दवाड़ा पहुची, यहा कुछ देर के स्टॉपेज के बाद दोपहर 12:40 बजे ट्रेन फिर यात्रियों को लेकर इतवारी स्टेशन के लिए रवाना हुई, जो की अपना सफ़र तय कर देर शाम इतवारी स्टेशन पहुची, यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी, छिन्दवाड़ा स्टेशन में उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने विधिवत पूजन अर्चन और पुष्प माला से सजाकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए नागपुर के लिए रवाना किया, स्टेशन में उपस्थित लोगो के चहरे पर आज पहली ट्रेन चलने की ख़ुशी साफ झलक रही थी, ज्ञात हो की विगत पांच वर्ष पूर्व आखरी नेरोगेज ट्रेन नागपुर के लिए चली थी, उसके बाद नेरोगेज ट्रेक को ब्रॉडगेज लाईन में परिवर्तन कार्य के चलते नागपुर ट्रेन का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया गया था, जिस्से यात्रियों को बस या निजी वाहन से ही नागपुर तक का सफर तय करना पड़ रहा था, ऐसे में अब पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को पहली ब्रॉडगेज यात्री ट्रेन के चालू होने से जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली, इस बड़ी सौगात पर स्टेशन पर मौजूद आमजनमानस ने केन्द्र की मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए ख़ुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मूह मीठा किया, नागपुर के लिए चली पहली ट्रेन को पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व निगम महापौर कांता योगेश सदारंग, सतेन्द्र ठाकुर सहित वरिष्ट भाजपा नेताओ ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया, इस दौरान स्टेशन मास्टर संतोष श्रीवास सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी और स्टाफ उपस्थित रहा ।
27 स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज
छिन्दवाड़ा-नागपुर के मध्य चलने वाली यात्री ट्रेन का छिन्दवाड़ा, नागपुर को मिलाकर कुल 27 स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा, रास्ते में पड़ने वाले अलग अलग स्टेशनो पर ट्रेन एक से दो मिनिट तक रुकेगी।
भारी पुलिस बल रहा मौजूद, स्टेशन बना छावनी
छिन्दवाड़ा-नागपुर के मध्य चली पहली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा, भाजपा कांग्रेस समर्थको की बड़ी संख्या में मौजूदगी के चलते विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसके मद्दे नजर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया, स्टेशन सहित प्लेट फार्म पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वही ऐतियात के तौर पर स्टेशन परिसर में पुलिस का दंगा नियंत्रण करने वाला व्रज वाहन भी पुरे समय तैनात रहा, हलाकि प्रशासन की सजगता से कही भी अप्रिय स्थिति नही बनी।


Comments (0)
Facebook Comments