भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने उत्तरप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
Bhupendra Singh Choudhary became the new president of Uttar Pradesh BJP

भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने उत्तरप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तरप्रदेश भाजपा ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) को उत्तरप्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें भूपेन्द्र सिंह चौधरी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अध्यक्ष के नामों के लिए उनकी चर्चा काफी लंबे समय से हो रही थी। अध्यक्ष के रेस में वो पहले से सबसे आगे थे। उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह की जगह ली है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी यूपी के जाट समाज के ताल्लुकात रखते हैं। उन्होंने बुधवार को ही दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
Comments (0)
Facebook Comments