मप्र में कोरोना से अब तक 11 की मौत, इंदौर में हालत बिगड़कर 115 पहुंची
COVID-19 In the midst of this war against the Nobel Corona, this epidemic has taken a formidable form in Madhya Pradesh. So far the death toll from Corona in the state has reached 11. Three died from Corona on Saturday. These include two deaths in Indore and one in Chhindwara. Now the total number of corona positive patients in the state has reached 160.
मप्र में कोरोना से अब तक 11 की मौत, इंदौर में हालत बिगड़कर 115 पहुंची
भोपाल - COVID -19 नोबेल कोरोना के खिलाफ जारी इस महाजंग के बीच इस महामारी ने मध्य प्रदेश में एक विकराल रूप ले लिया है | प्रदेश में कोरोना से अब तक मौत का आंकड़ा 11 तक पहुँच गया है | शनिवार को कोरोना से तीन की जान गई। इनमें दो इंदौर और एक छिंदवाड़ा में मौत शामिल है। वही अब प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 पहुँच गई है।
इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 हो गई। शनिवार को कोरोना से दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया, शहर के एमआर टीबी अस्तपाल में भर्ती 42 वर्षीय और 80 वर्षीय महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा भी बढ़कर 115 पर पहुंच गया है| वहीं छिंदवाड़ा में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले 36 साल के युवक की शनिवार सुबह 5 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
प्रदेश के खरगोन जिले में पॉजिटिव की संख्या तीन हो गई है। शनिवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। धरगांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद यह जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाजी नुरमोहम्मद जमात दिल्ली से 26 मार्च को खरगोन लौटे थे । वे अपनी पत्नी के साथ 19 मार्च से 26 मार्च तक दिल्ली मरकज जमात में रुके थे। हालांकि पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही ग्राम असनगावं का युवक विदेश पेरिस से घर लौटा था । युवक को घर पर आइसोलेट किया गया था। स्वास्थ्य अमले ने गाँव की सीमा सील कर दी है।वही युवक के परिजनों के सैम्पल लिए जा रहे है।


Comments (0)
Facebook Comments