15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों के प्रभार देने की चल रही अटकले
After 15 August, there is ongoing speculation of giving the ministers the charge of the districts
15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों के प्रभार देने की चल रही अटकले ....
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारेकी तरह मंत्रियों को जिले के प्रभार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। विभाग वितरण के 1 महीने के बाद भी मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं मिल पाया है। सूत्रों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाने के आसार है। पिछले महीने की 13 तारीख को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द ही उन्हें जिलों का प्रभार दिए जाने की बात कही थी।
सूत्रों की माने तो कुछ मंत्रियों को एक और कुछ को दो-दो जिलों का प्रभार दिया जा सकता है । इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से वन टू वन चर्चा के दौरान उनके प्रभार के पसंदीदा जिलों के बारे में चर्चा की थी। इस बीच सीएम चौहान कोरोना से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती हो गए, जिससे मंत्रियों को जिले का प्रभार दिया जाना अटक गया। मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अब 15 अगस्त के बाद कभी भी मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि विभागों की तरह सिंधिया समर्थक मंत्री अपनी पसंद के जिलों का प्रभार चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें बड़े जिलों का प्रभार दिया जाए। उन्होंने राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया से उन्हें उनकी पसंद के जिले का प्रभार दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिन जिलों पर सिंधिया समर्थकों की नजर है शिवराज की कुछ करीबी मंत्री भी उन्हें जिलों का प्रभार चाहते हैं। यही वजह है कि मंत्रियों को जिलों का प्रभार देने में देरी आ रही है।


Comments (0)
Facebook Comments