जिले में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा चिंताजनक स्तर पर पहुंचा, सख्ती बढ़ाये जाने की जरुरत
The number of corona patients in the district reached a worrying level, the need to be increased vigorously.
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा चिंताजनक स्तर पर पहुंचा, सख्ती बढ़ाये जाने की जरुरत.....
छिन्दवाड़ा- जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है अब जिले में कोरोना वायरस अपने पैर जोर शोर से पसारने लगा है, मंगलवार को सौसर के पिपलानारायणवार क्षेत्र का एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसी के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या का कुल आकड़ा 10 तक जा पंहुचा है, आपको बता दें कि पिछले दिनों सीआईएसएफ के एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी उसके बाद परासिया के ग्राम झुरे से एक व्यक्ति की रिपोर्ट और उसके अगले दो दिन बाद सौसर एवं पांडुरना से 1-1 कोरोना पेशेंट कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पॉजिटिव रिपोर्ट आने का सिलसिला यहीं नहीं रुका कल देर रात पांढुर्णा और मोहखेड के भी 2-2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और आज एक नया मामला पिपलानारायणवार से सामने आने के बाद से अब जिले भर में दहशत का माहौल निर्मित होता दिखाई पड़ रहा है, ऐसे हालात में अब जिले भर से लोगो द्वारा सख्ती बढ़ाये जाने की मांग होने लगी है, वर्तमान हालात देखे तो जिले में अभी नियमो का जरा भी पालन होता दिखाई नही दे रहा है, और अगर आगे भी ऐसे ही हालात रहे और छुट जारी रही तो स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है, जिला प्रशासन को अब इस छुट को कम करते हुए कुछ दिनों के लिए टोटल लॉक डाउन की घोषणा करनी चाहिए साथ ही नियमो का पालन नही करने वालो के खिलाफ भी सख्ती करते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए अन्यथा आने वाले दिनों में जिले के हालात इंदौर भोपाल जैसे होने में जरा भी समय नही लगेगा, समय रहते प्रशासन को जागना चाहिए और छुट को कम करते हुए थोड़ी सख्ती बरतनी चाहिए।
आज भी जबलपुर के भरोसे छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा जिले में बोलने के लिए तो बड़ा मेडिकल कॉलेज है मगर अभी तक यहा कोरोना जाच लैब चालू नही हो सकी है, वर्तमान में छिंदवाड़ा जबलपुर ICMR लैब के भरोसे है कोरोना के सेम्पल जाच के लिए वही भेजे जा रहे है, जबलपुर से जाच रिपोट आने में लगभग दो दिन का समय लग रहा है और जाच भी कम हो रही है, ऐसे में जल्द से जल्द छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में जाच लैब की जानी चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हो सके और समय पर रिपोर्ट मिल सके, ज्ञात हो की विगत दिनों छिन्दवाड़ा जिले के दौरे पर आये संभागीय कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी ने मेडिकल कॉलेज का निरिक्षण किया था और 15 दिन के भीतर कोरोना जाच लैंब शुरू करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश जारी किये थे मगर अब एक माह का समय बितने को है उसके बाद भी अब तक जाच लैब शुरू नही हो सकी है, जिले में कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए इसे जितने जल्दी हो शुरू किया जाना चाहिए।



Comments (0)
Facebook Comments