CTN भारत की खबर से निगम ने दिखाई तत्परता
The news of CTN BHARAT has a big impact, the work of installing the Hymask pole in Favvara Chowk started
CTN भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, फव्वारा चौक में हाइमास्क पोल लगाये जाने का कार्य प्रारम्भ
छिन्दवाड़ा - शहर को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने के लिए इन दिनों हर तरफ विभिन्न प्रकार के निर्माण और सौंदर्यकरण से सम्बंधित कार्य किये जा रहे है। शहर की मुख़्य सड़को के साथ साथ तिराहों चौराहो और प्रमुख स्थानों पर सुन्दर आकर्षक वॉल पेंटिंग हो रही है। वही बड़े शहरो की तर्ज पर हर जगह क्षेत्र के नाम के साथ दुरी बताने वाले सांकेतिक बोर्ड लगाये जाने का कार्य भी चल रहा है साथ ही पार्क सेल्फ़ी पॉइंट के निर्माण आदि का कार्य चल रहा है। शहर को सुन्दर स्मार्ट बनाने के लिए नगरनिगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में विगत दिनों शहर के फव्वारा चौक और इंदिरा तिराहे के विस्तार को मद्देनजर बीचो बिच स्थित महात्मा गांधी एव इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाकर नए सिरे से साइड में शिफ्टिंग किया गया था। इसी क्रम में विगत दिनों CTN भारत द्वारा फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहे सहित शहर के अन्य व्यस्त क्षेत्रो में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नही होने को लेकर ई-पेपर के माध्यम से एक खबर प्रकाशित की गई थी (स्मार्ट सिटी पर लग रहा चौराहो में अंधकार का ग्रहण) और खबर के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए लोगो की सुविधा के मद्देनजर फव्वारा चौक में बड़े हाइमास्क लगाये जाने की बात को नगरनिगम तक पहुचाया था। CTN भारत की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। नगरनिगम द्वारा इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए मंगलवार से फव्वारा चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए बड़े हाइमास्क पोल लगाये जाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सर्वप्रथम पोल खड़ा किये जाने के लिए ड्रिल मशीन की सहायता से गड्डे कर पोल के लिए जमीन के अंदर लोहे का स्ट्रेक्चर डाल कर बेस तैयार किये जाने का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है की जल्द ही यहा बड़ा पोल खड़ा किया जायेगा उसमे एलईडी लाइटे लगाईं जाएंगी जो चौराहे को चारो तरफ से कवर करेगी। इस कार्य के पूरा होते ही भीड़ भाड़ और यातायात की द्रष्टि से शहर का सबसे व्यस्त फव्वारा चौक दूधिया रौशनी से जगमगा उठेगा। ज्ञात हो की CTN भारत समय समय पर आम जनता की सुविधा से जुड़े अहम मसलो को खबर के माध्यम से उठाता रहा है और ये उसी का असर है की आज फव्वारा चौक में बड़े हाइमास्क पोल लगाये जाने का कार्य शुरू हो गया है।



Comments (0)
Facebook Comments