कोरोना को मज़ाक़ में ना लेते तो शायद आप भी बचे रहते - पूर्व सीएम कमलनाथ
Former CM Kamal Nath's stance - If you do not take Corona in fun, then you might have survived
कोरोना को मज़ाक़ में ना लेते तो शायद आप भी बचे रहते - पूर्व सीएम कमलनाथ
भोपाल। प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कोरोना के लगातार मरीज बढ़ते जा रहे है वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए तंज कसा था। वही दिग्गी के बाद अब कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथ लिया है। कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि अफसोस जब हम प्रदेश में कोरोना को लेकर गंभीर थे। तब आप कोरोना का मजाक उड़ा रहे थे। उसे सत्ता बचाने का हथियार बताते थे। अगर तब आप इसको मजाक में नहीं लेते तो शायद आप आज बचे रहते।
दरअसल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के ही चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दिग्विजय सिंह के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। सीएम शिवराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आपके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर काफ़ी दुखी हूँ। बस अफ़सोस इस बात का है कि जब हम कोरोना को लेकर गंभीर थे। तब आप कोरोना को नाटक बता रहे थे। कभी डरोना बता रहे थे। कभी सत्ता बचाने का हथियार बताते थे। कभी आप हम पर कुछ आरोप लगाते थे तो कभी कुछ कहते थे। कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि हम शुरू से कहते थे कि यह एक गंभीर बीमारी है। इससे संभलकर रहने की आवश्यकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके प्रोटोकाल के पालन की आवश्यकता है। शायद आप भी इससे संभल कर रहते, प्रोटोकाल, गाइडलाइन और सावधानी का पूरा पालन करते। तो इसको मज़ाक़ में नहीं लेते तो शायद आप इससे आज बचे रहते। वहीँ शिवराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आप जल्द स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटेंगे। ऐसी ईश्वर से प्रार्थना और पूर्ण विश्वास है।




Comments (0)
Facebook Comments