भाजपा की प्रबंध समितियां में सिंधिया-शिवराज समेत इन दिग्गजों को किया शामिल

These veterans including Scindia-Shivraj were included in BJP's managing committees

भाजपा की प्रबंध समितियां में सिंधिया-शिवराज समेत इन दिग्गजों को किया शामिल
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

भाजपा की प्रबंध समितियां में सिंधिया-शिवराज समेत इन दिग्गजों को किया शामिल

मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव  को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  ने रविवार को उपचुनाव के लिए संचालन समिति और प्रबंध समिति की घोषणा की है| इससे पहले बीजेपी ने विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की थी|

संचालन समिति में 22 सदस्यों के नाम है | जिसमे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल किया गया है| इसके अलावा वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र तोमर समेत अन्य दिग्गजों के नाम हैं | वहीं प्रबंध समिति में 18 सदस्य हैं |