कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच टोटल लॉकडाउन की खबरें वायरल, सरकार ने बताया अफवाह

News of total lockdown amid Corona's rising graph goes viral, government reports rumor

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच टोटल लॉकडाउन की खबरें वायरल, सरकार ने बताया अफवाह
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच टोटल लॉकडाउन की खबरें वायरल, सरकार ने बताया अफवाह....

भोपाल | मध्य प्रदेश  में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है| इस बीच सोशल मीडिया पर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की खबरे वायरल हो रही हैं| हालाँकि सरकार इन ख़बरों को अफवाह बताते हुए ऐसे किसी फैसले से इंकार किया है|

सरकार के जनसम्पर्क विभाग और ऑफिस ऑफ़ शिवराज के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लॉकडाउन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है| जिसमे कहा गया है कि प्रदेश में कल से संपूर्ण लॉकडाउन लगने संबंधित सोशल मीडिया में वायरल ख़बर पूर्णतः अफवाह है। प्रदेश में लॉकडाउन लगाने को लेकर शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है

गृहमंत्री ने कहा लॉकडाउन का कोई प्लान नहीं
इससे पहले मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कहा है कि फ़िलहाल लॉकडाउन को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है, मप्र में स्थाई लॉकडाउन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। अफवाहों पर ध्यान ना दे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि लॉकडाउन को लेकर कोई भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित नहीं है, स्थानीय स्तर पर क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की अनुशंसा पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा। फ़िलहाल लॉकडाउन को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है, मप्र में स्थाई लॉकडाउन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है।