महाराष्ट्र शासन में मंत्री सुनील केदार ने शिवाजी के अपमान की बात स्वीकारी

Minister of Maharashtra Sunil Kedar accepts Shivaji's insult

महाराष्ट्र शासन में मंत्री सुनील केदार ने शिवाजी के अपमान की बात स्वीकारी
दीपक कोल्हे

मुख्यमंत्री बतायें शिवाजी के अपमान का दोषी कौन ? - विवेक बंटी साहू

छिन्दवाड़ा - 

छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान के विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है  पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के सौसर आगमन पर मिले जनसमर्थन से कांग्रेस में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रहा है । हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और छिंदवाड़ा महाराष्ट्रा बॉर्डर से लगे क्षेत्र सावनेर से विधायक सुनील केदार ने अपने छिंदवाड़ा प्रवास में छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान की बात स्वीकार की है और कहा कि जो इस घटना के लिये जिम्मेदार है उस पर मुख्यमंत्री कार्यवाही करेंगे । क्या यह संभव है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशासनिक अधिकारी उनकी अनुमति के बिना इस घटना को अंजाम दे दे ? जन सामान्य में चर्चा है कि एसडीएम सौसर ने घटना के समय जनता के समक्ष कहा कि प्रतिमा हटाने दो नहीं तो मेरी नौकरी चली जायेगी । एसडीएम पर किसने दबाव डाला ? कहीं से तो निर्देश मिले होंगे, तभी आधी रात में यह कार्यवाही की गई ।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को बतायें कि शिवाजी के अपमान का दोषी कौन है ? अब तो कांग्रेस के मंत्री भी सौसर में छत्रपति शिवाजी के अपमान की बात स्वीकार कर रहे है और दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कर रहे है तो अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई ?