महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा भेजा गया रेलवे कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र.....

Citation to Railway workers sent by His Excellency Ms. Anusuiya Uike

महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा भेजा गया रेलवे कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र.....
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा भेजा गया रेलवे कर्मचरियों को प्रशस्ति पत्र.....

छिंदवाड़ा।  रेलवे स्टेशन  छिन्दवाडा में छिन्दवाडा  की बेटी एवं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके  के द्वारा समस्त रेलवे कर्मचारियों एवं विभागाध्यक्ष को कोरोना संक्रमण में लाक डाउन के दौरान मालगाड़ी का कुशलतापूर्वक परिचालन करने के लिए प्रसंशा पत्र प्रदान किया। रेलवे जोनल सलाहकार समिति सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर महामहिम के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एवं सुश्री  उइके जी की और  से प्रसंशा पत्र सभी रेलवे विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों को प्रदान किया। 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुस्तकीम खान, सुखेन्दु राय , विनय तिवारी , एच पी गुप्ता, राजेश कोस्टा, डा. रतीन्द्र डे, जे पी उइके, अजीत कुमार ,अश्विनी कुमार, अजय पटेल, जुमडे जी, धर्मेन्द्र कुमार, आलोक कुमरे, आशीष अल्ढक , महेश पाल, सुकांत बनवारी, शिवदास मस्तकार, मो.आमीर, प्रदीप उपासे,अमर सिंहा, गोविन्द सनोडिया एवं समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित हुए।
मंच संचालन कर रहे रेलवे यूनियन सचिव राज किशोर तिवारी ने बताया कि सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा संक्रमण काल में लगातार रेलवे कर्मचारियों की कुशलता के बारे में पूछा गया एवं संकटकाल में सत्येन्द्र ठाकुर  के द्वारा लगातार सेवाभाव से पीपीई किट,थर्मल स्कैनर, मास्क एवं सेनेटाइजर बाँटा गया एवं रेलवे में कार्यरत कुली एवं ठेका मजदूरों को राशन किट का वितरण किया गया।