सभी प्रदेशवासियों से अपील है - बीमारी से यदि बचना है तो मास्क अवश्य लगाएँ

There is an appeal to all the people - if you want to avoid illness, then apply a mask.

सभी प्रदेशवासियों से अपील है - बीमारी से यदि बचना है तो मास्क अवश्य लगाएँ
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर

सभी प्रदेशवासियों से अपील है - बीमारी से यदि बचना है तो मास्क अवश्य लगाएँ  ....

  • लॉकडाउन लगाकर काम-धंधा प्रभावित नहीं करना है - मुख्यमंत्री श्री चौहान 


रिपोर्ट। दीपक कोल्हे । प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। वही मध्यप्रदेश के भोपाल एवं इंदौर में संक्रमण बढ़ने की गति सबसे तेज है। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि - 'वे मास्क अवश्य लगाएँ। अपने, अपनों तथा अपने देश एवं प्रदेश की सुरक्षा के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। अपनी सुरक्षा अपना मास्क है। जो मास्क नहीं लगाए, उसे रोकें, टोकें।'

आपको बता दे की "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत" प्रदेश सरकार के फरमान के बाद छिंदवाड़ा सहित पुरे प्रदेश में सुबह 11 बजे अलग अलग जगह पर पुलिस के सायरन के माध्यम से सभी आसपास घूम रहे लोगो को प्रशासन एवं भाजपा नेताओ के द्वारा मास्क लगाकर जागरूक किया गया, साथ में अनुरोध किया कि वे अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी अनिवार्य रूप से मास्क लगवाएँ। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अपनी दुकान के सामने गोले बनवाएँ, जिससे सामान के लिए आने वाले ग्राहक निर्धारित दूरी पर खड़े होकर सामान ले सकें। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस बार हमें बिना लॉक डाउन लगाए कोरोना को हराना है। हम लॉक डाउन लगाकर लोगों के काम-धंधे, व्यापार-व्यवसाय को प्रभावित नहीं करना चाहते। यह तभी संभव है, जब हर व्यक्ति कोरोना से बचाव के लिए जागरूक हो। अनिवार्य रूप से मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अन्य सावधानियाँ बरते।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए सुबह 11 बजे एवं सायं 7 बजे सायरन बजेगा। इस दौरान जो जहाँ है, वहीं मास्क पहनने तथा कोरोना संबंधी सभी सावधानियाँ बरतने का संकल्प ले।