छिंदवाड़ा नगर निकाय चुनाव में हुए आरक्षण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ को घेरा 

BJP state president besieges Kamal Nath over reservation in Chhindwara municipal elections

छिंदवाड़ा नगर निकाय चुनाव में हुए आरक्षण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ को घेरा 
डेस्क रिपोर्ट CTN भारत

छिंदवाड़ा नगर निकाय चुनाव में हुए आरक्षण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ को घेरा 

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही ना हुआ हो लेकिन आरक्षण  की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा आरक्षण पर आपत्ति को लेकर क्या कुछ कहा 

श्री शर्मा ने कहा की नगर निकाय चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार ने जो रिजर्वेशन नगर निगम नगर पालिका के जो होने चाहिए आज उनकी स्थिति थी और उस पर प्रशासन ने नगर निकाय के चुनाव में रिजर्वेशन फाइनल किया है.


सिस्टम के तहत ट्रांसपेरेंसी नीति के तहत जो होनी चाहिए वो प्रशासन ने की है लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि मध्य प्रदेश के अंदर नगर निकाय के चुनाव में नगर नगर निगम जो है उनमे छिंदवाड़ा एक ऐसा नगर निगम है जिसमे 3.44 अनुसूचित जनजाति की पापुलेशन है और इसलिए नगर पालिका के नगर निगम के चुनाव के अंदर छिंदवाड़ा को ST रिजर्वेशन की नेचुरल जो हुआ है लेकिन कमलनाथ और कांग्रेसमें जिस प्रकार से छिंदवाड़ा नगर निगम ST क्यो हो गया इस पर जो आपत्ति दर्ज कराई है कांग्रेस ने जो इस बात को सिद्ध करता है कि कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विरोधी राजनीति मानसिकता की राजनीतिक दल  है और कमलनाथ इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष है उससे तो कांग्रेस को स्वागत करना था छिंदवाड़ा का नगरनिगम का महापौर अनुसूचित जनजाति का होगा