होली के रंग को रिमझिम बारिश ने किया फीका.....
The sudden rain in many areas, including Chhindwara, faded the color of Holi
बारिश में फीका हुआ होली का रंग .....
होली के रंग को रिमझिम बारिश ने किया फीका.....
छिंदवाड़ा सहित कई इलाको में हुई अचानक हुई बारिश ने होली के रंग को फीका कर दिया
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में होली के दिन ही नहीं बल्कि होली के बाद भी मिजाज बिगड़े रहेंगे
होली के दिन मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। हल्की बूंदाबांदी के बीच बच्चे दुकानों से पिचकारियां व रंग खरीदते हुए जरूर दिखे, लेकिन होली पर जगह जगह पर उड़ने वाला रंग गुलाल नजर नहीं आया। कई बच्चे पिचकारियां लेकर घरों की छतों व गैलरियों पर खड़े होकर नीचे से गुजरने वाले लोगों पर पानी और रंग फेंकते रहे, लेकिन बाहर सड़कों पर आकर रंग खेलते हुए मस्ती करते हुए बच्चे कम ही नजर आए। बारिश की वजह से होली के दिन होली सा नजारा कहीं पर भी देखने को नहीं मिल रहा था।
अन्यथा मौसम साफ रहने पर छिंदवाड़ा की सड़कों पर होली के पर्व के दिन खेलने वाले युवाओं, बच्चों व अन्य लोगों की टोलियां दिन भर सीटियां बजाते हुए शोर मचाते हुए एक से दूसरी जगह जाती दिखती है। इसके अलावा लोग ढोल और बाजे लेकर टोलियां बना कर शहर में रंग खेलते और सबको होली की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। बारिश की वजह से इस बार होली पर यह सब कुछ देखने को नहीं मिल पाया। कई युवा और बच्चे ऐसे भी थे, जो बारिश की परवाह किए बिना भीगते हुए दोपहिया वाहनों पर घूम घूम कर होली खेल रहे थे, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम थी। ज्यादातर लोगों ने आसपास के लोगों को बिना रंग लगाए ही होली की शुभकामनाएं दी। बच्चे भी घर के अंदर और मुहल्ले में ही आपस में होली खेलते नजर आए। शहर के कई हिस्से में होली खेलने वाले युवाओं को रंग लगाने वाला कोई न मिलने की वजह से वह खुले स्थान पर अपने वाहन खड़े करके गानों की धुन पर नाच कर आपस में रंग खेलते हुए होली की खुशी मनाते दिखे।
रिपोर्ट - दीपक कोल्हे, एडिटर



Comments (0)
Facebook Comments