कांग्रेस मना रही बेरोजगारी दिवस - गृहमंत्री मिश्रा का कांग्रेस पर तंज- 15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया, बेरोजगारी दिवस मनाएंगे ही
Congress celebrating unemployment day
कांग्रेस मना रही बेरोजगारी दिवस - गृहमंत्री मिश्रा का कांग्रेस पर तंज- 15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया, बेरोजगारी दिवस मनाएंगे ही
भोपाल। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है जिस अवसर पर बीजेपी आज से पूरे प्रदेश में इस सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस आज के दिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने जा रही है, लेकर पर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है।
वही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने एक बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया तो बेरोजगारी दिवस तो मनाएंगे ही। गृह मंत्री ने कहा कि 15 महीने में एक भी रोजगार नहीं दिया ऐसी पार्टी कहीं नहीं देखी होगी, एक वैकेंसी नहीं निकाली ऐसी सरकार नहीं देखी होगी, एक बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया होगा ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा होगा। वहीं उन्होंने कहा की लिखित में झूठ बोला ऐसी पार्टी नहीं देखी होगी।


Comments (0)
Facebook Comments