मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी , उपचुनाव के बाद सीएम शिवराज एक्शन में 

Preparations for major administrative surgery in Madhya Pradesh, CM Shivraj in action after by-election

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी , उपचुनाव के बाद सीएम शिवराज एक्शन में 
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी , उपचुनाव के बाद सीएम शिवराज एक्शन में ....

भोपाल। उपचुनावों के बाद एक्शन में आई शिवराज सरकार अब प्रदेश विकास के रोड मैप के साथ प्रशासनिक अफसरों का फीड बाइक भी ले रही है।  संकेत मिल रहे हैं कि नगरीय निकाय चुनावों से पहले कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो आठ जिलों के कलेक्टरों का फीडबैक मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया है जिसके बाद इन पर  गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है।

नगरीय निकाय के लिए शासन ने महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  उधर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी  भी पूरी है ऐसे में माना जा रहा है  कि जनवरी में नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं, यदि ऐसा होता है तो 15 दिसंबर के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है इससे पहले सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी कर रही है। सूत्रों की माने तो बालाघाट , ग्वालियर, सीधी , शहडोल , सीहोर, रायसेन, छतरपुर होशंगाबाद जिल के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। कलेक्टर के अलावा सरकार की नजर उन जिलों के वरिष्ठ अफसरों पर भी है जहाँ उपचुनावों में  भाजपा को नुकसान हुआ था हुआ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद ही नीमच एसपी मनोज कुमार और कटनी कलेक्टर शशि भूषण सिंह को हटा  दिया था।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दोनों अफसरों को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बाद हटाने की कार्यवाही की गई। बताया गया है कि कटनी कलेक्टर ने स्वेच्छानुदान योजना के केस में लापरवाही बरती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी मांगे जाने के बाद रिप्लाई नहीं किया। इससे मुख्यमंत्री नाराज हुए।

इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निर्देश दिए कि नीमच जिले में एक व्यापारी को फर्जी अफीम प्रकरण में फंसाने के मामले में दोषी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को नियमानुसार बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए। यही वजह है कि नीमच एसपी मनोज कुमार राय को पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया है।