बॉलीवुड की तरह छिंदवाड़ा के कलाकार अपनी प्रतिभा को बॉलीवुड में प्रदर्शित सकेंगे
बॉलीवुड की तरह छिंदवाड़ा के कलाकार अपनी प्रतिभा को बॉलीवुड में प्रदर्शित सकेंगे
छिंदवाड़ा मे शूटिंग होगी फिल्म POK
छिंदवाड़ा के कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए महानगरों की तर्ज पर अब छिंदवाड़ा में भी बॉलीवुड की तरह छिंदवाड़ा के कलाकार अपनी प्रतिभा को बॉलीवुड में प्रदर्शित सकेंगे फिल्म प्रोडक्शन एंटरटेनमेंट एवं थर्ड एंगल मल्टीमीडिया स्टूडियो की पेशकश के द्वारा पीओके फिल्म का ऑफिशल अनाउंसमेंट प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से होटल देव इंटरनेशनल छिंदवाड़ा में किया गया फिल्म के लॉन्चिंग के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी गुलाबी गैंग की मध्य प्रदेश कमांडर श्रीमती पूर्णिमा वर्मा फिल्म लॉन्चिंग पर अपनी उपस्थित दी /
मीडिया प्रभारी रोशन सिगनापुरे ने बताया की इस फिल्म में अधिक से अधिक छिंदवाड़ा के कलाकारों को मौका दिया जा रहा है दिशांत फिल्म सीईओ तुशांत कुमार ने बताया कि इस फिल्म को हिंदी एवं मराठी दोनों भाषाओं में लांच किया जा रहा है जिसका डायरेक्शन नियॉन इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर नेक विश्वकर्मा करेंगे नेक विश्वकर्मा ने बताया कि फिल्म में बॉलीवुड छत्तीसगढ़ व यूपी के बड़े कलाकारों को इस फिल्म में मौका दिया गया है साथ ही छिंदवाड़ा के कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा दिशांत फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर तुशान्त कुमार ने बताया कि पीओके के बाद छिंदवाड़ा में शहीद मेजर अमित ठेंगे एवं देवगढ़ के किले पर आधारित फिल्म जल्द ही तैयार की जाएगी पीओके के मुख्य किरदार के रूप में बॉलीवुड के एक्टर ओम त्रिपाठी अपना रोल अदा करेंगे इस फिल्म की शूटिंग अधिकतर छिंदवाड़ा में ही की जाएगी लगभग यह फिल्म जनवरी मैं लॉन्च हो जाएगी इस फिल्म में थर्ड एंगल मल्टीमीडिया स्टूडियो की टीम द्वारा सिनेमैटोग्राफी एवं एडिटिंग की जाएगी थर्ड एंगल द्वारा पीओके में क्रिएटिव डायरेक्शन किया जाएगा


Comments (0)
Facebook Comments