चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया दिग्विजय सिंह पर
The BJP alleges that Rajya Sabha election candidate Digvijay Singh has gone on to force 16 MLAs to vote in his favor in violation of the model code of conduct.
चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया दिग्विजय सिंह पर
नई दिल्ली, एएनआई। मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हमेशा की तरह अपनी हरकतों के चलते फिर सुर्खिओ में आये इस बार उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 16 विधायकों पर अपने पक्ष में वोट करने के लिए दबाव डालने बेंगलुरु गए। पत्र में आगे कहा कि इसलिए हमारा अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि राज्यसभा चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से हो सके।
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पार्टी के 22 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु के एक होटल के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह बिना विधायकों से मिले नहीं जाएंगे और भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस बीच, एमपी के सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस नेता को बागी विधायकों को नहीं मिलने देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तानाशाही है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है।
पुलिस के हिरासत लेने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे कहां ले जाया जा रहा है। मुझे अपने विधायकों से मिलने दिया जाना चाहिए था। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। हम सरकार भी बचाएंगे और हमारे विधायकों को भी वापस लेंगे। इससे पहले बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरु गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश के 8 मंत्रियों को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया।


Comments (0)
Facebook Comments