बरगी नगर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन
The shabby road prepared before the Shiva procession came out at Mahashivaratri.
महाशिवरात्रि में शिव बारात निकलने से पहले तैयार हुई जर्जर सड़क...
बरगी नगर । बड़े हर्ष का विषय है पिछले दस वर्षों से अधिक समय के इंतजार के बाद भगवान नंदिकेश्वर की कृपा ओर बरगी विधायक संजय यादव के अथक प्रयासों से नंदीकेश्वर मंदिर पहुच मार्ग का नवनिर्माण कराया गया तथा शिवरात्रि का बाद मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विभागीय प्रक्रिया चल रही है जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा , भोलेनाथ के भक्तों को मंदिर पहुचने में किसी प्रकार परेशानी का सामना न करना पड़े इस हेतु शिवरात्रि के पहले सड़क निर्माण किया गया I
नंदिकेश्वर मंदिर समिति ने बताया कि विगत दिवस शिवरात्रि पर्व हेतु बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें मुख्य कार्यक्रम है 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा व ढ़ोल नगाड़े तथा शिव जी की झांकी समेत भूत पिसाच की झांकी के साथ शिव बारात निकाली जाएगी जो नगर के विविध मार्गो से बाजार होते हुए दुर्गामंदिर पहुचेगी जहाँ शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा, इसके बाद रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती का आयोजन रखा गया है रात्रि 9 बजे से चार प्रहर का महारुद्राभिषेक होगा जिसका समापन 22 फरवरी को होगा इसके पश्चात सामूहिक हवन भंडारा प्रसाद वितरण दिनांक 21, 22 व 23 को साई मंदिर प्रांगड़ में मेले का आयोजन होगा जिसमें समस्त व्यापारी एवम आसपास के क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है ।
मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ मे अस्पताल का जीर्णोद्धार व नगर की विभिन्न सड़को के कार्य प्रारंभ है ।
"संजय यादव विधायक बरगी"


Comments (0)
Facebook Comments