गुना की घटना के विरोध में अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Ahirwar Samaj Sangha Madhya Pradesh submitted a memorandum to His Excellency Governor to protest against Guna incident

गुना की घटना के विरोध में अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे CTN भारत, छिंदवाड़ा

गुना की घटना के विरोध में अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा।  मप्र के गुना जिले के थाना कैंट के अंतर्गत जनकपुर निवासी दलित किसान राजू अहिरवार दंपत्ति पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल ज्ञापन सौंपा अहिरवार समाज संघ ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में जनकपुर निवासी दलित किसान दंपत्ति पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की घटना को लेकर अहिरवार समाज संघ एवं समस्त बहुजन समाज में रोष व्याप्त है एवं इसकी पुणे ते निंदा की जाती है यदि पीड़ित परिवार का जमीनी संबंधित कोई राजकीय विवाद है तो  उसे  कानूनन हल किया जा सकता था लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेकर दलित दंपत्ति और उनके परिजनों एवं मासूम बच्चों तक की इतनी बेरहमी से मारपीट करना घोर निंदनीय अपराध है हम सभी इसकी घोर निंदा करते हैं इस घटना के  बात गुना निवासी किसान राजकुमार अहिरवार एवं उसकी पत्नी ने कीटनाशक पी लिया इसके बाद भी पुलिस उन पर लात  घुसे बरसाते रहे अहिरवार समाज ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष ने बताया कि जो कृत्य गुना पुलिस द्वारा किया गया है उसकी उचित जांच हो   एवं दोषियों पर उचित कार्रवाई हो जिससे कि राजकुमार अहिरवार एवं परिजनों को न्याय मिल सके और यदि इसकी जांच की नहीं जाती या दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तो अहिरवार समाज उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ! इस अवसर  पर अहिरवार समाज संघ के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश अहिरवार जिलाध्यक्ष और  प्रदेश सचिव  दिलीप अहिरवार  साथ में  समाज के  बहुत सारे लोग  ज्ञापन में शामिल हुए  शिवम पहाड़े शक्ति डोले  नितिन अहिरवार  राजकुमार अहिरवार ,श्याम कोलारे पंकज भावरकर, अनिल इंगले, महादेव गायकवाड़,,सोनू पाटिल,सचिन सहारे, तौसीफ कश्मीरे,पारस,, आदि  सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

 

गौरतलब है की मध्य प्रदेश के गुना जिले  में किसान दंपती के कीटनाशक पीने और इनके स्वजनों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है| इस पूरे मामले के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। एक माह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इधर, पुलिस की बर्बर कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एक उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है|

कार्यालय पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह, आरक्षक राजेंद्र शर्मा, आरक्षक पवन यादव, आरक्षक नरेंद्र रावत, महिला आरक्षक नीतू यादव, महिला आरक्षक रानी रघुवंशी को निलंबित किया गया है| मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तार से जांच करने को कहा है।