कांग्रेस का एक और विकेट गिरा, विधायक राहुल लोधी का इस्तीफा
Another wicket fell for Congress, MLA Rahul Lodhi resigns
कांग्रेस का एक और विकेट गिरा, विधायक राहुल लोधी का इस्तीफा
भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले फिर बड़ी खबर, मतदान से पहले ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दमोह से काँग्रेस विधायक राहुल लोधी (Congress MLA Rahul Lodhi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंपा है। उपचुनाव से एक हफ्ते पहले एक ओर विकेट गिरने से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।
लोधी के इस्तीफे के साथ ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है, ऐसे में अब एक और सीट खाली हो गई है, जिस पर उपचुनाव होंगे। लोधी के इस्तीफे के बाद प्रदेश में 29 सीटों पर चुनाव होंगे। हालांकि यह अभी तय नही है कि दमोह पर अभी चुनाव होंगे या इसके लिए अलग से तारीख घोषित की जाएगी। इस बात पर संशय बरकार है।


Comments (0)
Facebook Comments