भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने 10 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
BJP District President Vivek Bunty Sahu performed Bhumi Pujan of development works worth more than Rs 10 lakh
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने 10 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
- कांग्रेस को सिर्फ परिवार की चिंता - विवेक बंटी साहू
- बोहनाखैरी और जम्होड़ी पंडा के विशाल नेत्र शिविर में हुए शामिल
छिंदवाड़ा। मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा विकासखंड, सारना मंडल के जम्होड़ी पंडा एवं बोहनाखैरी पंचायत में 10 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया एवं मुख्यमंत्री लाडली लाभार्थी बहनों का सम्मेलन में शामिल हुए जिसमें बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहने सम्मिलित हुई तथा विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र शिविर का भी शुभारंभ किया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है इन्हें देश एवं विकास से कोई मतलब नहीं है तथा पूरी पार्टी एक परिवार को बचाने में लगी हुई है उनका अनुकरण उनके प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता भी करते है । सबको अपने-अपने परिवार एवं बेटों की चिंता है देश में भी लालू प्रसाद यादव चाहते है कि उनका पुत्र तेजस्वी मुख्यमंत्री बने, ममता बैनर्जी को अपने भाई अभिषेक बैनर्जी की चिंता है । परंतु भारतीय जनता पार्टी देश के बारे में सोचती है तथा भारत माता परम वैभव के शिखर पर आरूढ हो इसलिए काम करती है । उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण महिलाओं का लिंगानुपात 912 से बढ़कर 972 हो गया है तथा गरीबी में भी 17 प्रतिशत की कमी आई है यह सब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण संभव हो पाया है । बोहनाखैरी और जम्होड़ी पंडा के विशाल नेत्र शिविर में जम्होड़ी पंडा के प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मनोज चन्द्रवंशी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया तथा कहा कि जिलाध्यक्ष जी ने इस कार्यक्रम में सहयोग देकर तथा पहुंचकर हम सबका मान बढ़ाया है । करीब 200 व्यक्तियों स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण हुआ तथा 35 लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए जिनका किया आपरेशन किया जाना है । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि सरकार ने पहले महिलाओं को पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया तथा आर्थिक स्वावलंबन हेतु स्वसहायता समूह को 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है । एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार ने छिंदवाड़ा जिले में 3 लाख 93 हजार लाडली बहना बनाया है उन्हें प्रतिमाह 1 हजार रूपये प्रदान किए जा रहे है तथा यह बढ़कर 3 हजार रूपये किए जाएंगे । श्री साहू ने कहा कि विकास पर्व के अंतर्गत केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार मूलभूत समस्याओं को दूर करने हेतु कार्य कर रही है । भाजपा सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, हर घर नल हर घर जल के लिए सतत् कार्य कर रही है । देश के 11 करोड़ किसानों को 14 वीं किस्त के रूप में 2 हजार रूपये सभी के खाते में डाले गए । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि किसान सम्मान निधि में छोटे किसानों की जिंदगी बदल दी है तथा यह किसान की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है । जिले में सिंचाई का रकबा 20 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 3 लाख 25 हजार हेक्टेयर हो गया है तथा उत्पादन बढ़कर 50 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 14 लाख मीट्रिक टन हो गया है । यह सरकार द्वारा बिजली, सिंचाई की सुविधा देने के कारण संभव हो पाया है । हमने अच्छी सड़के बनाई है सड़कों का जाल बिछा होने के कारण किसान अपनी उपज को सुरक्षित तरीके से ला ले जा सकते है । हमने जिले में हर्टिकल्चर कॉलेज खोला जिससे छात्र खेती किसानी का अध्ययन कर सकते है । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, जिला महामंत्री अलकेश साव, जया विश्वकर्मा, मनोज बसूले, आत्माराम चन्द्रवंशी, धर्मेन्द्र पाल, सुनील यादव, राकेश सोनी, राजकुमार डोले, शंकर चन्द्रवंशी, सतीश यदुवंशी, कमलेश यदुवंशी, कलंदर मंसूरी, सब्बीर मंसूरी, श्रीमती साधना कमलेश बसूले, श्रीमती सरला प्रकाश यदुवंशी, सहनाज मंसूरी, नीलम इंगोले सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता एवं जनसमुदाय उपस्थित रहे ।


Comments (0)
Facebook Comments