Modi Cabinet : राणे, सिंधिया और पारस ने ली शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी खबर
Modi Cabinet: Rane, Scindia and Paras took oath, see full news of ministers
Modi Cabinet : राणे, सिंधिया और पारस ने ली शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी खबर
भोपाल। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद आज बुधवार 7 जुलाई को आखिरकार मोदी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Expansion 2021) हो गया है। इसमे 43 नए मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। सबसे पहले नारायण राणे और फिर सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली और इसके बाद तीसरे नंबर पर टीकमगढ़ से भाजपा सांसद वीरेंद्र खटीक और चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश से बीजेपी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शपथ ली।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया केंद्रीय मंत्री बन गए, उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक महाराज के केंद्रीय मंत्री बनने का जश्न मनाया जा रहा है।वही मंत्रियों के विभागों का वितरण देर रात हो जाएगा, ऐसी उम्मीद है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो गए है।लगातार 7 बार से संंसद सदस्य डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक अपनी सादगी को लेकर पहचाने जाते हैं। वीरेंद्र खटीक की एक और पहचान है। वह है उनका सालों पुराना स्कूटर। वीरेंद्र खटीक जब सागर सांसद थे तो अपने पुराने स्कूटर से घूमा करते थे। उनकी यही सादगी उनकी पहचान बन गई है। बुंदेलखंड के बड़े नेता वीरेंद्र खटीक सागर, टीकमगढ़ से 7 बार के सांसद हैं, जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से सटी है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं।
मोदी कैबिनेट (Cabinet Expansion 2021) के विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम आवास (PM House) पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।
वही करीब 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसमें कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना, प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ,राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, बाबुल सुप्रियो और देबोश्री चौधरी, राव साहेब दानवे पाटिल, प्रताप सारंगी, संतोष गंगवार ( श्रम मंत्री), थावरचंद गहलोत, सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी और रतनलाल कटारिया समेत 12 मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi held a meeting at 7, Lok Kalyan Marg with BJP MPs earlier today, ahead of union cabinet expansion. pic.twitter.com/NxQj1AggIX
— ANI (@ANI) July 7, 2021


Comments (0)
Facebook Comments