गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कमलनाथ से मुलाकात
Home Minister Narottam Mishra meets Kamal Nath
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कमलनाथ से मुलाकात
भोपाल। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक औऱ कमलनाथ जी को विपक्ष का नेता बनने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं की फोटो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त वायरल हो रही है|
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है| सत्ता पक्ष में होने के नाते नरोत्तम मिश्रा कमलनाथ को बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे| गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने खुद ट्वीट कर फोटो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी| उन्होंने लिखा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निवास पर व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश में 15 साल के लम्बे इन्तजार के बाद कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में सत्ता में आई, लेकिन सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकी और एक बार फिर कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ रही है| इस सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस भाजपा को दोषी मानते हुए लगातार हमले बोल रही है| इस बीच ऑपरेशन लोटस के सूत्रधार माने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा जब सहजता से कमलनाथ से मिले तो उन्होंने भी हल्की मुस्कुराहट के साथ नरोत्तम मिश्रा का अभिवादन किया दोनों की इस मुलाक़ात की साक्षी बनी एक फोटो अब वायरल है |



Comments (0)
Facebook Comments