क्या वाकई 20 अगस्त से प्रदेश में चल सकेंगी यात्री बसें .....

Can passenger buses really run in the state from August 20

क्या वाकई 20 अगस्त से प्रदेश में चल सकेंगी यात्री बसें .....
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

क्या वाकई 20 अगस्त से प्रदेश में चल सकेंगी यात्री बसें .....

भोपाल। कोविड -19  के चलते पिछले लगभग पांच माह से बन बस सेवा फिर से सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती है । प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 20 अगस्त से सभी यात्री बसों को पूरी क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी, परन्तु मास्क लगाना और सभी सावधानियों का पूरा पालन बस संचालकों को सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिए हैं, ऑपरेटरों को 50 प्रतिशत या कम अधिक क्षमता के साथ सवारी परिवहन से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें कोविड 19 बीमारी के मद्देनजर बसों को सेनेटाइज कराने और अन्य प्रावधानों का पालन जरूर करना होगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने सभी यात्री बसों को पूरी क्षमता के साथ चलने की अनुमति की बात कही है|  हालांकि बस आपरेटरों की मांगों पर सरकार ने क्या फैसला किया है, इसको लेकर स्थिति साफ़ नहीं है|