लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा जनपद पंचायत CEO, रिश्वत लेते गिरफ्तार
District Panchayat CEO, caught in Lokayukta's clutches, arrested taking bribe
भोपाल। एमपी के निवाड़ी जिले में लोकायुक्त सागर पुलिस ने जनपद पंचायत के सीईओ को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जनपद सीईओ ने यह रिश्वत मनरेगा काम के भुगतान और पंचायत की जांच निपटाने के एवज में मांगी थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी। लोकायुक्त सागर की टीम ने इस शिकायत पर जांच की इसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा।
लोकायुक्त पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निवाड़ी जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ हर्ष खरे के द्वारा 2 लाख की रिश्वत बंगले पर की जा रही थी। इसी दौरान इनके बंगले पर छापा मारा गया और उन्हें 2 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि गयादीन अहिरवार सरपंच पति ग्राम पंचायत टेहरका जनपद पंचायत निवाड़ी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे जनपद सीईओ के द्वारा टेहरका पंचायत की जांच निपटाने और भुगतान कराने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही है। लोकायुक्त पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के बाद आज सुबह आरोपी हर्ष कुमार खरे CEO जनपद पंचायत निवाड़ी को दो लाख रुपये रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।


Comments (0)
Facebook Comments