433 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुनील उइके

rural areas

433 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुनील उइके

बदलाव की बयार से अब होगा विकास

????ग्रामीण क्षेत्र को सुविधा मिलने से बदलेगी तस्वीर

????डेढ़ दशक से थमें विकास के पहिया को मिलेगी गति

????433 लाख रुपए के भूमिपूजन कार्यक्रम में बोले विधायक सुनील उइके

????जुन्नारदेव
बीते डेढ़ दशक से इस आदिवासी अंचल में थमी हुई विकास प्रक्रिया को एक नई गति देने की जरूरत है। बदलाव के इस नई बयार में प्रदेश की कांग्रेसनीत कमलनाथ सरकार के द्वारा छिंदवाड़ा के अपने इस आदिवासी अंचल के सतत विकास और उत्थान के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा दिए गए खाली खजाने के बावजूद भी इस क्षेत्र के लिए धनराशि का आवंटन किया जाना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ की मंशा अनुरूप अब हम ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सहित आधारभूत ढांचे में व्यापक बदलाव कर विकास की नई इबारत लिखने की कोशिश में है। उक्त आशय के उद्गार क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके ने विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के ग्रामीण क्षेत्र में रुपए 433 लाख के विकास कार्यों के भूमि पूजन के दौरान व्यक्त किए।
आदिवासी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में विभिन्न शासकीय मदो से प्रस्तावित सड़क, रपटा, पुलिया, स्टॉप डेम और तालाब के कुल रुपए 433 लाख के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित किया गया। भूमि पूजन के यह कार्यक्रम विधायक सुनील उईके के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत डूंगरिया, करमोहनीबंधी, राखीकोल और रामपुर में आयोजित किए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डूंगरिया, खापास्वामी, पनारा और कोलिया में रुपए 42.50 लाख, ग्रामपंचायत करमोहिनी बंधी, करैया, बिछुआ खुर्द, पुरैना खालसा, घोड़ावाडी खुर्द और घोड़ावाडी कला, माली में रुपए 108.56 लाख, ग्राम पंचायत राखीकौल, मांडई, इकलामासामी और गुर्रेमुरेमऊ में 83.56 लाख रु और ग्राम पंचायत रामपुर, वाकोड़ी, बानाबेहरा, टेकाढाना, चउमऊ, कांगरा सिंदरई, पिंडरईकला और भरदागढ़ में 198.58 लाख रु की धनराशि से विविध विकास कार्य किए जाएंगे। इस तरह से इन चारों पंचायतों के कलस्टर में रुपए 433 लाख रु की धनराशि के विकास कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासीजन भी मौजूद थे। इन भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, विनोद निरापुरे, कमल मदान, गुरुचरण खरे, नीटू गांधी, जितेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी मौजूद थे।