जानें, आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या सूतक होगा मान्य?
जानें, आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या सूतक होगा मान्य?
जानें, आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या सूतक होगा मान्य?
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात को 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा. इसे चंद्र ग्रहण का प्रारंभ काल कहा जाता है. रात 12 बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण का मध्य काल होगा. इस ग्रहण की समाप्ति 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट पर होगी. इसे ही मोक्ष काल कहा जाता है
दिनांक 10/11 जनवरी 2020 को रात्रि 10:38 से 2:42 तक "मांद्य चंद्र ग्रहण" होगा। ये0 इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण है इस का शास्त्रीय दृष्टि से कहीं कोई महत्व नही है।
2020 के पहले चंद्र ग्रहण को लेकर अभी गलत अफवाह फैल रही है। सही बात ये है की, इस किस्म के "मांद्यचंद्र ग्रहण" की कुछ भी धार्मिक मान्यता या महत्व नहीं है। क्योंकि इस दिन किसी प्रकार का सूतक नहीं लगेगा।
*"10 जनवरी 2020 यानी संवत 2076 पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को "मांध चंद्र ग्रहण" लगेगा। मांद्य का अर्थ है न्यूनतम, यानी मंद होने की क्रिया; इसलिए बिल्कुल भी इस चंद्र ग्रहण को लेकर चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। इस ग्रहण में कुछ हल्की से चंद्रमा की कांति मलिन हो जाएगी, लेकिन चंद्रमा का कोई भी भाग ग्रहण ग्रस्त नहीं होगा। इसमें चंद्रमा का करीब 90 प्रतिशत भाग धूसर छाया में आ जाएगा। धूसर का अर्थ है मटमैला जैसा हल्की सी धूमिल। लेकिन इस प्रभाव को भी बहुत कम ही लोग समझ पाएंगे। यह चंद्र गण साधारण आंखों से नहीं दिखेगा कुछ विशेष उपकरणों के द्वारा ही इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।
ज्योतिष आचार्य दशरथ नंदन दिवेदी जी के अनुसार
इस में छाया ग्रह राहु की छाया पड़ेगी नहीं। जब छाया ही नहीं पड़ेगी तो राहु के ग्रसने वाली बात भी नहीं होगी, क्योंकि प्रच्छाया हीन इस किस्म का ग्रहण केवल 'उपच्छाया' मात्र है। इसलिए इसको ग्रहण कहने के बजाए उपच्छाया का समय कहना ज्यादा सही होगा।।*
"निर्णयसागर पंचांग में स्पष्ट किया है कि इस ग्रहण में किसी भी प्रकार का यम, नियम, सूतक आदि मान्य नहीं, अर्थात धार्मिक मान्यता नहीं है। इस उपच्छाया वाले चन्द्रग्रहण नग्न आँखों से नहीं दिखाई पड़ेगा। इसलिये उनका पञ्चाङ्ग में समावेश नहीं होता है। और ऐसे ग्रहण से सम्बन्धित कर्मकाण्ड यानि कोई पूजा पाठ भी नहीं किया जाता है। सच है की-- सभी परंपरागत पञ्चाङ्ग केवल 'प्रच्छाया वाले चन्द्रग्रहण' को ही सम्मिलित करते हैं।।"


Comments (0)
Facebook Comments