छपारा विकासखण्ड के  पायली कला  क्षेत्र के तीन व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुचे अपने घर

Three persons from the Pali art area of ​​Chhapara block, won the battle with Corona, reached their homes healthy

छपारा विकासखण्ड के  पायली कला  क्षेत्र के तीन व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुचे अपने घर
रिपोर्ट - चंद्रशेखर श्रीवात्री CTN भारत, छपारा

छपारा विकासखण्ड के  पायली कला  क्षेत्र के तीन व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुचे अपने घर

सिवनी/छपारा। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना ग्राफ के चलते प्रशासन द्वारा रोजाना नए नए उपाय किये जा रहे है वही सिवनी जिले के छपारा विकासखंड में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज पाए गए थे जिसमें से एक मरीज पहले ही स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचा।  आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि के पायली कला  में तीनो पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डेडिकेट कोरोना केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।

ग्राम पायली कला में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद  छपारा तहसीलदार व थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र में उपस्थित रहे, और शासन से प्राप्त गाइडलाइंस के अनुसार कार्य किया, समय समय पर क्षेत्र को सेनेटाइजर कराया गया।

वर्तमान में जिले में 4 एक्टिव केस हैं। जिसमें एक व्यक्ति लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम जोगीगुफा, सिवनी नगरीय क्षेत्र हड्डी गोदाम के 2 व्यक्ति तथा भैरोगंज क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय स्थित डेडिकेटेड कोरोना केयर सेंटर में किया जा रहा है।