अपने ही दावे पर घिरी कांग्रेस, ट्रोल हो रहे कमलनाथ
Congress surrounded by its own claim, Troll Kamal Nath
अपने ही दावे पर घिरी कांग्रेस, ट्रोल हो रहे कमलनाथ......
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 20 मार्च 2020 के एक ट्वीट को लेकर पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है| वहीं सोशल मीडिया पर कमलनाथ ट्रोल हो रहे हैं| यह ट्वीट तब का है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार सत्ता से बाहर और शिवराज सरकार की सत्ता में वापसी हुई थी| इस ट्वीट में स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर कमलनाथ की वापसी का दवा किया गया था| अब भाजपा इसको लेकर निशाना साध रही है|
दरअसल, 20 मार्च 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| इसी दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशिल टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था कि इस ट्वीट को संभाल कर रखना-15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे, ये बेहद अल्प विश्राम है| अब जबकि 15 अगस्त 2020 तारिख आ गई है| लिहाजा कांग्रेस के ट्वीट को लेकर जमकर कटाक्ष किए जा रहे हैं| एक तरफ सोशल मीडिया पर कमलनाथ ट्रोल हो रहे हैं | वहीं भाजपा नेता भी कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं|
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमने भी इसे संभाल कर रखा था। केवल 3 दिन बचे हैं, अब तो मान लो अल्पविराम नहीं पूर्ण विराम था। अच्छा होगा सरकार जाने के बाद आपकी चादर में जो बड़े-बड़े छेद हो रहे हैं, उनके लिए पैबंद ढूंढने का काम कर लो। अज्ञान और अहंकार की भी हद होती है
इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में पलटवार किया| उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अगर कमलनाथ बतौर सीएम कहीं झंडा फहराते हुए दिख जाए तो मुझे भी बताना, मैं भी वहां जाऊंगा| वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि झंडा कौन और कब फहराएगा ये पार्टी या नेता नहीं बल्कि जनता तय करती है| कांग्रेस अपने खेमे को बांधे रखने के लिए इस तरह की फिजूल बातें करती है| इससे पहले भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह कहा गया था कि अगली बैठक राजभवन में ही होगी|




Comments (0)
Facebook Comments