उदयपुर की तर्ज पर बनेगा महाराणा प्रताप का भव्य स्मारक, गुरुवार को होगा भूमि पूजन
Maharana Pratap's grand memorial will be built on the lines of Udaipur, Bhoomi Pujan will be done on Thursday
उदयपुर की तर्ज पर बनेगा महाराणा प्रताप का भव्य स्मारक, गुरुवार को होगा भूमि पूजन
छिंदवाड़ा। राजपूत क्षत्रिय समाज के सदस्यों के द्वारा वर्षो से राजपूत क्षत्रिय समाज के शिरोमणि एवं देशभक्तों के आदर्श महाराणा प्रताप की प्रतिमा हेतु संघर्ष किया जा रहा था जो आज पूरा हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं नगर निगम पूर्व महापौर कांता योगेश सदारंग जी के संयुक्त प्रयास से लंबे समय से महाराणा प्रताप के अनुयायियों की प्रतीक्षा का समय समाप्त हुआ, अब शहर के बीचो बीच जेल बगीचे में स्थित कॉर्नर पर भव्य अश्वरोही महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं उदयपुर की तर्ज पर स्मारक का निर्माण किया जाएगा जिसका भूमि पूजन 17 दिसंबर 2020 दोपहर 2 बजे होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि विवेक साहू बंटी जिला अध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती कांता योगेश सदारंग एवं विशिष्ट अतिथि चौ.चन्द्रभान सिंह पूर्व मंत्री, धर्मेद्र मिगलानी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम, जयकेश सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह महामंत्री राजपूत क्षत्रिय समाज मप्र, संत सिंह सेंगर अध्यक्ष राजपूत महासभा के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।


Comments (0)
Facebook Comments