19 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र और सांसद नकुलनाथ पहुंच गए छिन्दवाड़ा

Monsoon session of Parliament started from July 19 and MP Nakulnath reached Chhindwara

19 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र और सांसद नकुलनाथ पहुंच गए छिन्दवाड़ा
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

19 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र और सांसद नकुलनाथ पहुंच गए छिन्दवाड़ा

  • - सांसद नकुलनाथ छिन्दवाड़ा की जनता को धोखा दे रहे हैं..

छिन्दवाड़ा। मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा सीट में से मात्र 1 सीट पर जितने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ को भले जिले की जनता ने चुनाव जीताकर संसद तक पहुंचाया लेकिन लगता है कि सांसद बनते ही नकुलनाथ को संसदीय कार्य रास नहीं आ रहे हैं। सोमवार से संसद का मानसून सत्र प्रारम्भ हुआ है और छिन्दवाड़ा सांसद जिले का प्रतिनिधित्व करने छिन्दवाड़ा के विकास की बात रखने की बजाय जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए। क्या नकुलनाथ छिन्दवाड़ा के विकास की बात संसद में रखना ही नहीं चाहते हैं? सोमवार को नकुलनाथ के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी छिन्दवाड़ा पहुंचे। भूरिया का ये पार्टीगत दौरा है क्योंकि अभी उन पर केवल पार्टी की जिम्मेदारी है लेकिन नकुलनाथ को छिन्दवाड़ा की जनता ने चुनकर संसद में पहुंचाया है और नकुलनाथ जनता के विश्वास को धोखा देते हुए संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने की बजाय प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की खातिरदारी में लगे हुए हैं।

गौरतलब है की जनता नकुलनाथ से संसद सत्र में जिले के विकास की बात रखने की बजाय छिन्दवाड़ा भ्रमण पर आने का कारण जानना चाहती है। जब कोरोना काल में जनता को सांसद की आवश्यकता थी तब नकुलनाथ दिल्ली प्रवास पर थे और जब जनता को नकुलनाथ की जरूरत संसद में है तब वे छिन्दवाड़ा प्रवास पर हैं क्यों? क्या नाथ परिवार कांग्रेस के किसी भी नेता को अकेले छिंदवाडा नहीं आने देना चाहता है? अगर विक्रांत भूरिया अकेले भी छिन्दवाड़ा आ जाते तो छिन्दवाड़ा कांग्रेस का क्या बिगड़ जाता? ऐसा क्या कारण था कि नकुलनाथ को संसद का मानसून सत्र छोड़कर छिन्दवाड़ा आना पड़ा?

आपको बता दे की संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ हो गया है  और यहाँ सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस संबंध में लोकसभा और राज्यसभा दोनों की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। लोकसभा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई को आरंभ होगा। सत्र का समापन 13 अगस्त को हो सकता है। जानकारी के अनुसार दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा के 444 और राज्यसभा के 218 सदस्यों को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है।

वहीं, मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा कि वे कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को विफल करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को सामने लाएं। और एक मात्र कांग्रेस से सासंद अपने मूल कार्यो को भूल कर छिंदवाड़ा प्रवास पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के साथ घूमते नजर आ रहे है

संसद में क्यो नही गए नकुलनाथ - नत्थन शाह 

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नत्थनशाह ने कहा कि जिले की जनता ने नकुल नाथ को चुनाव जीताकर संसद तक पहुंचाया लेकिन लगता है कि सांसद बनते ही नकुलनाथ को संसदीय कार्य रास नहीं आ रहे हैं। सोमवार से संसद का मानसून सत्र प्रारम्भ हुआ है और छिन्दवाड़ा सांसद जिले का प्रतिनिधित्व करने छिन्दवाड़ा के विकास की बात रखने की बजाय जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए।