कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल था, सवाल उठाने वाले 2 नेता को पार्टी से निष्कासित किया 

Kamal Nath's management failed, expelled 2 leaders who questioned

कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल था, सवाल उठाने वाले 2 नेता को पार्टी से निष्कासित किया 
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल था, सवाल उठाने वाले 2 नेता को पार्टी से निष्कासित किया 

भोपाल। उपचुनाव में करारी हार  के बाद से कांग्रेस में लगातार एक्शन जारी है | प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर गाज गिराई जा रही है| आजाद सिंह डबास को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने ब्रजभूषण नाथ को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं स्वदेश शर्मा को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटा दिया है।

दरअसल उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेसी नेता कमलनाथ से सवाल करते नजर आ रहे। इस मामले में भी बृजभूषण नाथ ने सवाल खड़े किए थे। बृजभूषण नाथ ने कहा था कि आखिर मध्यप्रदेश में कमलनाथ की हार का कारण क्या है। क्या कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल था, सर्वे गलत था या नाथ के आसपास के सलाहकार ही गलत थे। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भी कमलनाथ और उनके सलाहकारों पर सवाल खड़े किए है। स्वदेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजनीति में अपरिपक्व सहयोगी, सलाहकारों अथवा प्रोफेशनल प्रबंधकों से काम नहीं चलता। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर काम करने वाली टीम बनाकर हर स्तर पर नए लीडरशिप तैयार करने की जरूरत है। दोनों ही नेताओं को पदमुक्त कर दिया है |