पूर्व CM कमलनाथ की 'इंडियन कोरोना' वाली टिप्पणी से राज्य में सियासत गरमाई , विभिन्न धाराओं में हुई FIR
Former CM Kamal Nath's comment on 'Indian Corona' heats up politics in the state, FIR in various sections
पूर्व CM कमलनाथ की 'इंडियन कोरोना' वाली टिप्पणी से राज्य में सियासत गरमाई , विभिन्न धाराओं में हुई FIR
भोपाल / छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कोरोना पर दिए एक बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. कुछ दिन पूर्व एक प्रेस वार्ता के दौरान कमलनाथ ने कहा था कि 'दुनिया भर में देश की पहचान इंडियन कोरोना' से बन गई है. उसी बयान को लेकर कमलनाथ के खिलाफ आज पूरे मध्य प्रदेश भर में भाजपा नेताओ ने राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज को लेकर पुलिस थाने में जाकर एफआईआर की मांग रखी थी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कमलनाथ के ऊपर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है।
आपको बता दें भाजपा नेता आज भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस को डेढ़ पेज का ज्ञापन सौंप था। जिसमें मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर सहित तकरीबन दर्जन भर नेताओं के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन में कहा गया है कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कमलनाथ पर वर्चुअल मीटिंग में आग लगाने जैसा बयान देकर जनता के मध्य भय उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि कमलनाथ ने इंडियन वैरियंट और किसानों को भड़काने वाला बयान जो दिया है यह देशद्रोही की श्रेणी में आता है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने “इंडियन कोरोना और हमारी पहचान, मेरा भारत कोविड” जैसी बातें कही हैं। ये भारत का अपमान है।
— BJP (@BJP4India) May 22, 2021
ये डर और भ्रम पैदा करके देश की कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं।
सोनिया जी जबाव दें कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है?
- श्री @PrakashJavdekar pic.twitter.com/v1QXSSyDsT
छिंदवाड़ा के भाजपा नेताओ ने भी FIR की मांग रखी
भाजपा नेताओ ने कोतवाली थाने पहुचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ के खिलाफ लिखित शिकायत कर FIR दर्ज किये जाने की मांग की, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवम मण्डल 1 अध्यक्ष रोहित पोफली के नेत्रत्व में भाजपा नेताओ के प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कोतवाली टीआई मनिषराज भदौरिया को शिकायत पत्र सौपा और तत्काल पूर्व सीएम कमलनाथ पर मामला दर्ज किये जाने की मांग की, भाजपा नेताओ ने आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र के माध्यम से बताया की कमलनाथ ने विगत दिनों सार्वजानिक तौर पर एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने कोरोना महामारी को इंडियन कोरोना का नाम देते हुए देश की छबि को धूमिल करने के साथ साथ लोगो को भ्रमित कर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया था जो की देश हित के खिलाफ है और इस भड़काऊ दंगा फैलाने वाले बयान पर उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की मांग रखी।




Comments (0)
Facebook Comments