मध्यप्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 16 नए पॉजिटिव केस, क्या कहते है गृह मंत्री -देखे पूरी खबर
Corona raises concern in Madhya Pradesh, 16 new positive cases, what the Home Minister says - see full news
मध्यप्रदेश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 16 नए पॉजिटिव केस, क्या कहते है गृह मंत्री -देखे पूरी खबर
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 16 नए केस सामने आए। इसमें भोपाल-इंदौर में 2-2 और रतलाम में एक के सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मध्यप्रदेश में 10 केस बढ़ गए हैं।, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 94 हो गई है। राहत की बात ये है कि उज्जैन, गुना, छिंदवाड़ा, सागर, खंडवा, होशंगाबाद आदि जिलों केस नहीं मिले हैं।
प्रदेश में #Corona संक्रमण काबू में है। पिछले 24 घंटे में 16 नए केस आए हैं,अभी कुल एक्टिव केस 94 हैं। संक्रमण दर 0.20% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के कुल 71,972 टेस्ट हुए हैं।#MPFightsCorona pic.twitter.com/BbyYRO8OFJ
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 27, 2021


Comments (0)
Facebook Comments