हमारा सौभाग्य है कि हम भाजपा कार्यकर्ता है - शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Workers filled with enthusiasm in the meeting of BJP District Working Committee
हमारा सौभाग्य है कि हम भाजपा कार्यकर्ता है - शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छिंदवाड़ा। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि अधिकांश राजनीतिक दल चुनावी राजनीतिक दल है। लेकिन भाजपा में 24 घण्टे कुछ न कुछ रचनात्मक चलते रहता है। बाकी राजनीतिक दलों से भाजपा हटकर है।हम सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के सदस्य है।भाजपा एकमात्र दल है जो भारत की मिट्टी से जुड़ा है। हमारे लिए पहले देश,फिर पार्टी उसके बाद हम है। इसलिए हम भारत माता की जयकार करते है।हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को स्थापित करना चाहते है।श्री बरुआ ने भगवान श्री राम ,आदि शंकराचार्य,स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देकर कार्यकर्ताओ से भारत को विश्वगुरु बनाने की बात कही।वे छिंदवाड़ा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संगठन मजबूती के गुर दिए।
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को जबलपुर संभाग के संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखलेश जैन जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की मंडलवार समीक्षा की।साथ ही कार्यकर्ताओ को संगठन मजबूती के गुर बताए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,भाजपा के विधानसभा,लोकसभा प्रभारी,पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारी और प्रमुख नेता उपस्थित थे।
बैठक का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश से पधारे संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखलेश जैन,जिला पदाधिकारी और सभी जिला कार्यसमिति सदस्यों मण्डल अध्यक्षो का स्वागत किया।
इसके बाद उद्घाटन सत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने मार्गदर्शन दिया। श्री जैन ने कहा कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की सेवा की।लोगो को दवाई,ऑक्सीजन,मास्क सेनेटाइजर,रेमडीसीवीर इंजेक्शन उपलब्ध कराया। 21 जून को हमने एक दिन में 10 लाख वैक्सिनेशन का लक्ष्य रखा था।17 लाख वैक्सीनेशन हमने एक दिन में किया।कोरोना काल में जब दुनिया में हाहाकार मचा था। तब हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राहत देने का काम किया। समय रहते लोगों को ऑक्सीजन सहित सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई पहले पीपीई किट का उत्पादन न के बराबर था अब पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट का उत्पादन हो रहा है।पहले कोई भी वैक्सीन 40 साल बाद भारत पहुँच पाती थी,लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी मात्र एक माह में टीका बुलवाया और 9 माह में दो स्वदेशी वैक्सीन लोगो को उपलब्ध कराई।अब तक हम 34 कॉइड लोगो को वैक्सीन लग चुके है। अक्टूबर तक 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हम पूरा कर लेंगे।हमारे प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंतिम व्यक्ति तक कि सेवा को हमने साकार किया।
भाजपा के जिला महामंत्री श्री परमजीत सिंग विज ने सेवा ही संगठन के तहत हुए कार्यो की जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी ने कोविड 19 के दौरान भाजपा संगठन और सरकार के कार्यो की जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा।तृतीय सत्र में भाजपा के जबलपुर संभाग के संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ ने संगठनात्मक कार्यो की मंडलवार समीक्षा की।मण्डल अध्यक्षो ने कार्यो का वृत्त प्रस्तुत किया।
समापन भाषण भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पण्डित रमेश दुबे ने दिया।मंच संचालन भाजपा के जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने किया।बैठक के अंत में जाम सावली हनुमान मंदिर के चित्र के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री कांता ठाकुर ने किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, कन्हईराम रघुवंशी, नानाभाऊ मोहोड़, नथनशाह कवरेती, नरेन्द्र परमार, अजय चौरे, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, मारोतराव खवसे, ताराचंद बावरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, अरूण कपूर, संतोष जैन, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर, टीकाराम कोराची, कांता सदारंग, जिला महामंत्री परमजीत सिंग विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, श्रीमती कांता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रियवर सिंह, राहुल मोहोड़, योगेश सदारंग, श्रीमती मीनाक्षी खुरसंगे, योगेश साहू, श्रीमती वर्षिका संजय अग्रवाल, कमलेश उईके, हजारी साहू, जिला मंत्री अरूण चंदेल, रामेश्वर खोडे, मनोज नेमा, श्रीमती योगिता बोडखे, कुलदीप पटेल, दर्शन मिगलानी, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती भारती देशवाडे, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, दिनेशकांत मालवीया, संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, अर्पण मैद, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, मनोज चौरे, रिजवान कुरैशी, मोरेश्वर मर्सकोले, विपिन बनवारी, पीयूष बत्रा,श्रीमती कमला वाडिवा, नारायण बंजारा, शिव मालवी, विजय पांडे, सत्येन्द्र तिवारी, संतोष राय, दिवाकर सदारंग, संजय सक्सेना, देवेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, संतकुमार यदुवंशी, ओम पटेल, जितेन्द्र चौरे, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, कमलेश वर्मा, कामेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मीकांत नागरे, विष्णु लेंडे, सुनील रबड़े, अरविंद सूर्यवंशी, नीरज चौहान, दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबड़े, शैलेन्द्र पालीवाल, सदन साहू, राजेश दुबे, देवीलाल पाल, मनीष यादव(सोनू), कमलेश धुर्वे, नवजीत जैन, राजू नंदवंशी, मोनू साहू, कृष्णा यदुवंशी, सुनील मर्सकोले, शैलेन्द्र पटेल, विनोद चंद्रवंशी, राजेश डेहरिया, सोनू सरसवार, सुमित गुप्ता, संतोष यादव, पवन बंजारा सहित जिला कार्यसमिति के सदस्यगण, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित थे।


Comments (0)
Facebook Comments