प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा - कोरोना कर्फ्यू हेतु जनता से चर्चा करेगी प्रशासन 

State-wide lockdown will not be imposed - administration will discuss with the public for Corona curfew

प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा - कोरोना कर्फ्यू हेतु जनता से चर्चा करेगी प्रशासन 
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, एडिटर

प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा - कोरोना कर्फ्यू हेतु जनता से चर्चा करेगी प्रशासन 
 
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए जनता से चर्चा कर शहरों में स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश व्यापी लॉक डाउन नहीं लगाया जाएगा। जिलों में स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जनता से चर्चा उपरांत निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण के उपरांत मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

बिस्तरों एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए बिस्तर एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। हमीदिया अस्पताल भोपाल में आज 250 बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं आरकेडीएफ अस्पताल को भी अनुबंधित किया जा रहा है। दूसरे अस्पतालों से भी चर्चा चल रही है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। 4000 इंजेक्शन आ चुके हैं तथा आज 10 हजार इंजेक्शन और आ जाएंगे। इंजेक्शन के लिए निजी अस्पतालों का कंपनी से टाईअप भी कराया जा रहा है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक

आपको बता दे की देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग भी बढ़ गई है, कुछ राज्यों की इसकी आपूर्ति भी बाधित हो रही है जिसके चलते केंद्र सरकार ने आज रविवार को बड़ा फैसला। सरकार ने फैसला लिया है कि हालात सुधरने तक नियत पर रोक जारी रहेगी। कोरोना वायरस से रक्षा करने के लिए सबसे कारगर और जीवनरक्षक कहे जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की देश में कमी ना हो और इसकी आपूर्ति निर्बाध जारी रहे इसलिए रविवार को केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है । सरकार ने फैसला लिया है कि जब देश में हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection)  का निर्यात यानि एक्सपोर्ट नहीं होगा। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली घरेलू कंपनियों से का है कि वे अपनी वेबसाइट पर रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराएं साथ ही वितरकों को इंजेक्शन देने की जानकारी भी उपलब्ध कराने की सलाह दी है।

आर्थिक गतिविधियों को चालू रखना है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। हमें आर्थिक गतिविधियों को भी चालू रखना है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वह स्वयं बिना कार्य के घर से न निकले। स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू सबसे कारगर उपाय है।

कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के उद्देश्य से कार्यालयीन कार्य करने वाले आधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी किए गये हैं। मंत्रालय एवं राज्य स्तरीय कार्यालयों में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की अवधि के दौरान प्रथम एवं द्वितीय श्रैणी के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत और तृतीय एवं चतुर्थ श्रैणी के कर्मचारियों की उपस्थिति 25 प्रतिशत रोटेशन के अनुसार होगी। जिला कलेक्टर कोरोना कर्फ्यू क्षेत्र में जिला/संभाग स्तरीय कार्यालयों को पूर्णत: या आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय ले सकेंगे। कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन और अन्य समस्त आवश्यक सावधानियाँ रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।