घर घर में विराजेंगे बप्पा मोरिया - छिंदवाड़ा के महाराजा एवं के.के. फाउंडेशन की विशेष पहल
Bappa Moriya will sit in the house, Maharaja of Chhindwara and K.K. Foundation's special initiative
घर घर में विराजेंगे बप्पा मोरिया - छिंदवाड़ा के महाराजा एवं के.के. फाउंडेशन की विशेष पहल
छिंदवाड़ा। गणराज वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के महाराजा के कोषाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गृह मंत्रालय द्वारा गणेश पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित करना प्रतिबंधित कर दिया गया है इसी बात को ध्यान में रखते हुए गणराज वेलफेयर सोसायटी ने गणेश भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करने हेतु एक अनूठी पहल कर बप्पा फिर घर घर में आ जाएंगे। छिंदवाड़ा के महाराजा पहल की शुरुआत संस्था द्वारा एक पहल की है जिसमें गणेश वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से 1100 भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से धार्मिक परिवारों को निशुल्क भेंट स्वरूप प्रतिमा प्रदान की जा रही है रजिस्ट्रेशन दिनांक 1 अगस्त से 5 अगस्त तक रखी गई थी जो की 4 अगस्त तक ही मूर्तियों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुके थे।
राम जन्मोत्सव की आधारशिला रखने के अनुपम चरण एवं गणेश भक्ति की अविरल धारा को बहाना इस धार्मिक पहल घर-घर विराजे छिंदवाड़ा के महाराजा की मुहिम में कीर्तिश केयर फाउंडेशन में सहयोग करने के लिए पहल की। कीर्तिश केयर फाउंडेशन के संस्थापक कीर्ति सुधांशु ने बताया कि भगवान श्री गणेश की अविरल धारा को प्रवाहित करने हेतु गणराज वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के महाराजा द्वारा चलाई जा रही एक अनूठी पहल घर-घर विराजे छिंदवाड़ा के महाराजा को और अधिक विस्तृत करने हेतु के.के. फाउंडेशन एवं छिंदवाड़ा के महाराजा गणराज्य वेलफेयर सोसाइटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया है इसी तारतम्य में के.के. फाउंडेशन के द्वारा भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा की प्रतिरूपी 1100 प्रतिमाएं गणेश भक्तों को रजिस्ट्रेशन के माध्यम से निशुल्क प्रदान की जाएगी के.के. फाउंडेशन का उद्देश्य छिंदवाड़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श के रूप में स्थापित करना है। के.के. फाउंडेशन के निदेशक नितिन जैन एवं गणराज वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डॉ नरेंद्र सोमकुवर ने बताया की गणराज वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के महाराजा और के.के. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में अनूठी पहल घर-घर विराजे छिंदवाड़ा के महाराजा को विस्तृत स्वरूप देने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है इस कार्य के अंतर्गत 1100 भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन को बढ़ाकर अब 6 अगस्त से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक जारी किया गया है। रजिस्ट्रेशन सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार हो इस उद्देश्य को लेकर ऑनलाइन ही किए गया। प्रत्येक रजिस्ट्रेशन परिवार को कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए100ml सेनीटाइजर कपड़े के मास्क एवं मेडिकेटेड साबुन एवं आयोजन समिति द्वारा 2 कोरोना बचाव के संदेश के स्टीगर बनाए हैं जो किट के तौर पर निशुल्क प्रदान की जाएगी दोनों ही संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपील की है कि हम अपने अपने घरों में पूर्ण भक्ति भाव और उत्साह से गणेश वंदना करेंगे और इस गणेश उत्सव को सफल बनाएंगे.
रिपोर्ट - रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा


Comments (0)
Facebook Comments