Jammu : आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 7 किलो RDX किया बरामद
Jammu: Major conspiracy of terrorists failed, security forces recovered 7 kg RDX
Jammu : आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 7 किलो RDX किया बरामद
देश आज पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है. आज पुलवामा हमले की दूसरी बरसी है. उधर जम्मू में आतंकी एक और हमले की साजिश रच रहे थे, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है.
जम्मू: सुरक्षाबलों ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है. सूत्रों के मुताबिक जम्मू में सात किलो RDX बरामद किया गया है. जम्मू पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. वह कश्मीर घाटी का रहने वाला है. उसी के निशानदेही पर इतना बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शाम 4:30 बजे जम्मू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है.
दो साल पहले आज ही के दिन (14 फरवरी 2019) कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमला पाकिस्तान की एक सोची समझी साजिश का नतीजा था. इस साजिश के तहत जैश ए मोहम्मद में अपने आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए अलकायदा, तालिबान और हक्कानी के अफगानिस्तान में बने ट्रेनिंग कैंप में हथियार और गोला बारूद चलाने का प्रशिक्षण दिया था.


Comments (0)
Facebook Comments