नाथ के विरोध में आ रहे कमल
नाथ के विरोध में आ रहे कमल
25 जनवरी को भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव
पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल करेंगे नेतृत्व
प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर होगा आंदोलन
छिंदवाड़ा - प्रदेश सरकार द्वारा अपनाये जा रहे राजनैतिक विद्वेश की भावना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपनाये जा रहे लगातार तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा एवं प्रदेश सरकार की विफलताओं एवं सरकार के मंत्रियों के अराजकतापूर्ण आचरण को जनता के सामने लाया जायेगा । उक्त आंदोलन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता में भाजपा नगर मंडल की विशेष बैठक संपन्न हुई जिसमें जिले के समस्त वरिष्ठ नेतागण, पार्षदगण एवं बूथ अध्यक्ष सम्मिलित हुये । बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । उक्त बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, विजय झांझरी, संतोष राय, धर्मेन्द्र मिगलानी ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की विफलताओं के खिलाफ बड़ी संख्या में सड़कों पर आकर आंदोलन करने का आव्हान किया । बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली द्वारा किया गया ।

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाषचंद्र बोस की 123 वीं जयंती पर भाजपा नेताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री कमल पटेल जी के नेतृत्व में फव्वारा चौक में धरना प्रदर्शन किया जायेगा । तत्पश्चात् भाजपा वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जनता जनार्दन के अधिकारों की रक्षा के लिये सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं आम जनता से इस धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है । बैठक में महापौर कांता सदारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, शिव मालवी,विजय पांडे, प्रीति बिसेन, संजय अग्रवाल, अलकेश लाम्बा, जागेन्द्र अल्डक, ओम चौरसिया, अभिलाष गोहर, दीपक मिगलानी, लमिया अमरसिंह मरावी, मनोहर गेडाम, राजकुमार बघेल, हेमा क्षेत्रीय, दीपिका सल्लामे, भारती देषवाडे, अनुभूति सिन्हा, मनोज चौरे, रामराव कपाले, अनिल गुप्ता, अरूण चंदेल, शैलेन्द्र बघेल, जितेन्द्र शाह, षिवराम पन्द्राम, रविन्द्र पोफली, ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, मंगेश कपाले, ब्रजेश रघुवंषी, सुरेश पाल, सुनील तिरगाम, सुधीर शर्मा, कमलेश ठाकरे, राहुल भट्ट, नरेन्द्र जैन, जितेन्द्र चौहान, मुकेश टांडेकर, शैलेन्द्र मालवी, विशाल शर्मा, हनुमतसिंह सहसवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Comments (0)
Facebook Comments